


ड्रग रेगुलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने 53 दवाओं को क्वालिटी टेस्ट में फेल घोषित किया है। इनमें पेरासिटामोल, कैल्शियम, विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की दवाएं शामिल हैं। इन दवाओं का फेल होना स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सूची में दवाओं को "नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी" घोषित किया गया है, जिससे आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।