


टोंक जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने आज जिले का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यालय पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया और स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात की। सागवान ने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी।