Saturday, 29 August 2026

उदयपुर के मावली में मदरसे की जमीन आवंटन का फैसला भजनलाल सरकार ने किया निरस्त

0
0

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने उदयपुर के मावली में मदरसे के लिए आवंटित 4 बीघा 16 बिस्वा जमीन के फैसले को निरस्त कर दिया है। यह जमीन गहलोत सरकार के समय आवंटित की गई थी, लेकिन सर्व समाज और हिंदू संगठनों के विरोध के बाद यह निर्णय लिया गया। विरोध के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने भी जमीन निरस्त करने का आश्वासन दिया था।