Saturday, 29 August 2026

राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग: भाजपा सांसद सीपी जोशी का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र

0
0

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़ से सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है। जोशी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी खालिस्तानियों के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं और देश विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयानों को अभिव्यक्ति की आजादी के दायरे में नहीं देखा जा सकता क्योंकि ये बयान देश की छवि को धूमिल करने वाले हैं।