


अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ एवं यूनेस्को द्वारा पेरिस में आयोजित इंटर कल्चरल 'ओलिंपियाड 2024' में अदिति ब्रह्मभट ने जयपुर घराने का शुद्ध कथक प्रस्तुत कर स्वर्ण पदक जीता। अदिति ने आमद, ठाठ, 16 चक्कर और लड़ी जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बीडीएस की छात्रा अदिति ने इसी साल जोधपुर में आयोजित एम्स कार्यक्रम में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इससे पहले, सिंगापुर में भी ओलिंपियाड में प्रथम स्थान हासिल किया था।