


जयपुर नगर निगम हेरिटेज में निर्दलीय पार्षद कुसुम यादव को कार्यवाहक मेयर बनाया गया है, जिनका कार्यकाल 2 महीने का होगा। पहले भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था, लेकिन बागी होकर चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया। वहीं, कांग्रेस के 8 पार्षद भी बिना शर्त भाजपा में शामिल हो गए। 21 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात के बाद इन पार्षदों ने भाजपा को समर्थन पत्र सौंपा।