Saturday, 29 August 2026

6 दिन बाद आदमखोर पैंथर पकड़ा गया, छाली गांव में वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद

0
0

6 दिन बाद गोगुन्दा क्षेत्र के छाली गांव में शिकारी पैंथर वन विभाग के लगाए पिंजरे में खुद फंस गया, जिससे गांव में खुशी का माहौल है। 5 दिनों से वन विभाग की टीम पैंथर को पकड़ने के प्रयास में जुटी थी। आदमखोर पैंथर ने 3 लोगों और उमवेशियों का शिकार किया था। पैंथर को पकड़ने के लिए 9 पिंजरे लगाए गए थे, और आर्मी ने ड्रोन कैमरों से सर्च ऑपरेशन चलाया था। प्रशासन अब पैंथर को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी कर रहा है।