

जयपुर में सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन स्कूल में सैनिक स्कूल का उद्घाटन करने आए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सुरक्षा घेरे को तोड़कर 10वीं कक्षा का छात्र हर्ष भारद्वाज मंत्री के पास पहुंच गया। छात्र ने कहा, "मेरी मम्मी का ट्रांसफर नहीं हो रहा," और राजनाथ सिंह से मदद की गुहार लगाई। हालांकि, मंत्री ने छात्र की एप्लीकेशन नहीं ली, जिससे छात्र को मायूस लौटना पड़ा।