


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जयपुर पहुंचे, वह यहां सैनिक स्कूल का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। बीते साल जयपुर को केंद्र सरकार से सैनिक स्कूल की सौगात मिली थी। सैनिक स्कूल सोसायटी ने भवानी निकेतन पब्लिक स्कूल में इसके लिए एमओयू साइन किया था। रक्षा मंत्री का स्वागत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने हवाई अड्डे पर किया।