


बारिश के बाद राजस्थान सरकार अब शहर की सफाई और सड़कों की मरम्मत पर फोकस कर रही है। प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन, राजेश यादव ने एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सफाई, आवारा पशुओं की समस्या और टूटी सड़कों की मरम्मत पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने पौधारोपण के संरक्षण और पेड़-झाड़ियों की छंटाई पर भी जोर दिया।