Saturday, 29 August 2026

राजसमंद हाईवे पर घायल व्यक्ति की मदद: वासुदेव देवनानी ने की मानवीयता की अपील

0
0

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने एक ट्वीट और वीडियो साझा करते हुए सड़क पर सावधानी और सहयोग की अपील की। अजमेर से उदयपुर जाते समय, राजसमंद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उन्होंने एक दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति और बच्चे को देखा और तत्काल सहायता भिजवाई। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति की मदद जरूर करें, क्योंकि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।