


राज्य सरकार के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। देवस्थान विभाग के आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने पात्र आवेदकों से आग्रह किया है कि 23 सितंबर तक आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।