


दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर रोड शो में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार राज्य मंत्री और कई प्रमुख कंपनियों से मुलाकात की। 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के लिए निवेशकों को आमंत्रित करते हुए राठौड़ ने राज्य में निवेश अवसरों पर चर्चा की। इस दौरान लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट, पेट्रोकेमिकल्स और स्वास्थ्य सेवाओं समेत विभिन्न क्षेत्रों पर बातचीत हुई।