Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा: सुखजिंदर सिंह रंधावा

0
0

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। जयपुर में एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रंधावा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी की और कहा कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, केजरीवाल को जमानत मिल जाती है, जो समझ से परे है।