


गंगापुरसिटी के टोडाभीम में अतिक्रमण हटाने पहुंची एसडीएम सुनीता मीणा के साथ एक महिला ने धक्का-मुक्की की और उनके बाल खींचे। लोगों का आरोप है कि एसडीएम ने पहले बुजुर्ग को धक्का दिया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने टोडाभीम SHO को लाइन हाजिर और एएसआई को निलंबित कर दिया।