Saturday, 29 August 2026

मध्य प्रदेश से पहुंचे डिप्रेशन का असर: राजस्थान में भारी बारिश की संभावना

2
0

मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचा डिप्रेशन अगले 24 घंटों में कमजोर होकर वेलमार्क लो प्रेशर (WML) बनने की संभावना है। इसके असर से भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में भारी बारिश, जबकि अजमेर-उदयपुर में हल्की बारिश होगी। 13 सितंबर से भारी बारिश कम होगी, लेकिन 14-17 सितंबर के बीच छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश जारी रहेगी।