Thursday, 27 August 2026

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रेमचंद बैरवा को बांधी राखी, सिविल लाइंस आवास पहुंचकर दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं


उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रेमचंद बैरवा को बांधी राखी, सिविल लाइंस आवास पहुंचकर दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के सिविल लाइंस स्थित आवास पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। दीया कुमारी ने प्रेमचंद बैरवा की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रक्षाबंधन के अवसर पर हुई इस मुलाकात की तस्वीरों में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बीच आत्मीयता नजर आई। प्रदेश में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी पारंपरिक रूप से रक्षासूत्र बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Previous
Next

Related Posts