Tuesday, 25 August 2026

कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा को स्वाइन फ्लू, SMS अस्पताल के ICU में भर्ती, डॉक्टरों ने मुलाकात से किया मना


कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा को स्वाइन फ्लू, SMS अस्पताल के ICU में भर्ती, डॉक्टरों ने मुलाकात से किया मना

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) के मेडिकल ICU में भर्ती कराया गया। पिछले दिनों कराई गई जांच में उनकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया है।

डॉ. मीणा को मेडिसिन विभाग में डॉ. आर.के. भीनमाल की यूनिट के अंतर्गत मेडिकल ICU में रखा गया है। संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों ने फिलहाल उनसे परिचितों और अन्य लोगों को मिलने से बचने की सलाह दी है।

स्वाइन फ्लू प्रोटोकॉल के तहत इलाज

SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का इलाज स्वाइन फ्लू के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है। उनकी जरूरी जांचें कराई जा रही हैं और स्वास्थ्य की लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

मेडिसिन विभाग के HOD डॉ. महेंद्र अग्रवाल की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम डॉ. मीणा की देखरेख कर रही है। ICU में भर्ती किए जाने के कारण उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अनावश्यक मुलाकातों से बचने की सलाह भी दी है।

समर्थकों में चिंता, डॉक्टरों की निगरानी जारी

कृषि मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में चिंता देखी जा रही है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी जांच और उपचार जारी रखे हुए है। अस्पताल प्रशासन की ओर से आगे उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार मेडिकल अपडेट जारी किए जाने की संभावना है।

Previous
Next

Related Posts