Tuesday, 25 August 2026

जयपुर के विद्याधर नगर में देर रात चाकूबाजी, 22 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई घायल


जयपुर के विद्याधर नगर में देर रात चाकूबाजी, 22 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई घायल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में सोमवार देर रात हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रात करीब साढ़े 11 बजे हुई चाकूबाजी में 22 वर्षीय शाकिर की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई कय्यूम (38) घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस वारदात में शामिल लोगों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

एक दिन पहले भी हुआ था दोनों पक्षों में झगड़ा

थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वारदात से एक दिन पहले भी विवाद हुआ था। शराब पीने के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा होने की बात सामने आई है।

इसके बाद सोमवार देर रात दोनों पक्ष आपसी विवाद को बातचीत और समझाइश के जरिए सुलझाने के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान बातचीत फिर विवाद में बदल गई और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया।

शाकिर की मौत, बड़ा भाई घायल

चाकूबाजी में शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका बड़ा भाई कय्यूम भी चोटिल हुआ। गंभीर चोटों के कारण शाकिर की मौत हो गई। घायल कय्यूम का उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद दोबारा किस बात पर शुरू हुआ और चाकू से हमला किसने किया।

10 दिन पहले ही पिता बना था शाकिर

घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक शाकिर के घर महज 10 दिन पहले बेटे का जन्म हुआ था। परिवार में बच्चे के जन्म की खुशियां अभी पूरी तरह मनाई भी नहीं गई थीं कि शाकिर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

विद्याधर नगर थाना पुलिस वारदात से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की जांच में यह भी देखा जा रहा है कि वारदात पूर्व नियोजित थी या समझाइश के दौरान अचानक विवाद बढ़ने के बाद हमला किया गया।

    Previous
    Next

    Related Posts