Monday, 24 August 2026

सावन के चतुर्थ सोमवार पर भास्करेश्वर महादेव मंदिर में सजेगी विशेष बर्फानी झांकी, महाआरती और भजन संध्या का होगा आयोजन


सावन के चतुर्थ सोमवार पर भास्करेश्वर महादेव मंदिर में सजेगी विशेष बर्फानी झांकी, महाआरती और भजन संध्या का होगा आयोजन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। सावन के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर 24 अगस्त 2026 को मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी के पास भास्करेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा की विशेष बर्फानी झांकी का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति की ओर से विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें कीर्तन, श्रद्धालु सम्मान, महाआरती, सुंदरकांड, भजन संध्या और प्रसादी वितरण सहित कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

शाम 5 बजे से शुरू होगा भोलेनाथ का कीर्तन

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे महिला मंडल द्वारा भोलेनाथ के कीर्तन से होगी। यह कार्यक्रम शाम 6:15 बजे तक चलेगा।

इसके बाद शाम 6:15 से 7 बजे तक मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं का सम्मान किया जाएगा।

7 बजे होगी महादेव की महाआरती

शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक भगवान महादेव की महाआरती होगी। इसके बाद रात 7:15 बजे से सुंदरकांड और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

भजन संध्या में राजेश खाण्डल भजन पार्टी की ओर से धार्मिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह कार्यक्रम रात करीब 10:15 बजे तक चलेगा।

छप्पन भोग और ठंडाई का होगा वितरण

श्रद्धालुओं के लिए शाम 7:30 बजे से छप्पन भोग प्रसादी और ठंडाई वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर रात 10:15 बजे बूंदी और केले की प्रसादी भी वितरित की जाएगी।

बर्फानी झांकी रहेगी मुख्य आकर्षण

सावन के पावन महीने में आयोजित होने वाली भोले बाबा की विशेष बर्फानी झांकी इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी। मंदिर परिसर को भी विशेष रूप से सजाया जाएगा।

भास्कर एनक्लेव के अध्यक्ष महेश शर्मा ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम एक नजर में

समय

कार्यक्रम

5:00 से 6:15 बजे

महिला मंडल द्वारा भोलेनाथ का कीर्तन

6:15 से 7:00 बजे

समिति द्वारा श्रद्धालुओं का सम्मान

7:00 से 7:15 बजे

महादेव जी की महाआरती

7:15 से 10:15 बजे

सुंदरकांड एवं भजन संध्या

7:30 बजे से

छप्पन भोग प्रसादी एवं ठंडाई वितरण

10:15 बजे

बूंदी एवं केले की प्रसादी

    Previous
    Next

    Related Posts