



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर विधि, व्यावसायिक, आर्थिक, चिकित्सा, पूर्व सैनिक, खेल, विशेष संपर्क और प्रवासी प्रकोष्ठ की टीम घोषित
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार 15 अगस्त 2026 को जारी सूची में कुल 8 प्रकोष्ठों के संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
जारी सूची में विधि, व्यावसायिक, आर्थिक, चिकित्सा, पूर्व सैनिक, खेल, विशेष संपर्क और प्रवासी प्रकोष्ठ शामिल हैं। प्रत्येक प्रकोष्ठ में एक संयोजक और चार सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इस प्रकार कुल 40 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक जयपुर के सौरभ सारस्वत को बनाया गया है। उनके साथ शिवलाल मीणा, भवानी सिंह राजावत, महेंद्र नागदा और सुमन कंवर को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
व्यावसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक बीकानेर के सुनील झंवर को नियुक्त किया गया है। रमेश भंसाली, सायर सिंह, शरद बंसल और नीता बुदरा को सह-संयोजक बनाया गया है।
भाजपा ने आर्थिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सिरोही के उत्तम प्रकाश अग्रवाल को दी है। डॉ. राजा भोज शर्मा, अनिल अग्रवाल, राजेश देवड़ा और श्रुति गुप्ता को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई प्रदेश टीम भी घोषित की गई है। इसमें संयोजक के साथ डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल, डॉ. सचिन जैन, कमलेश राठौड़ और डॉ. अनिता राजपुरोहित को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में जोधपुर के मेजर घनश्याम सिंह को संयोजक बनाया गया है। रिटायर्ड कर्नल देवानंद लोमरोड़, कमांडर बनवारी लाल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों को सह-संयोजक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक जयपुर के सत्यप्रकाश यादव को बनाया गया है। ममता अरोड़ा, यतिन्द्र सिंह, शिवांगी कानावत और अभयवीर सिंह चौधरी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा के विशेष संपर्क प्रकोष्ठ का संयोजक फलोदी के मनोहर पालीवाल को नियुक्त किया गया है। डॉ. अशोक चौधरी, तेज सिंह, पवन अग्रवाल और सिद्धार्थ गोपनका को सह-संयोजक बनाया गया है।
प्रवासी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी बीकानेर के अनिल जोशी को दी गई है। बाबूसिंह राजगुरु (पारदिया), नरेश ओझा, प्रकाश चौधरी और भगवती बल्दा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
भाजपा की ओर से जारी इस नई संगठनात्मक सूची को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रकोष्ठों में जिम्मेदारी देकर संगठन की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया है।

