



निम्बाहेड़ा और अलवर में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री
उदयपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के राजस्थान आगमन पर शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार और संगठन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
अमित शाह रविवार को राजस्थान के निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) और अलवर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश को 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं से जुड़ी अन्य सौगातें भी प्रदेशवासियों को दी जाएंगी। सरकार की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों में बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कार्यों को प्रमुखता दी जाएगी।
अमित शाह का रविवार को निम्बाहेड़ा और अलवर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोनों स्थानों पर बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। अलवर में भी प्रदेशभर से जुड़े अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाना है।
राजस्थान पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री के राजस्थान आगमन को प्रदेश के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण सौगातों का अवसर बताया।
