Saturday, 15 August 2026

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने निज निवास पर फहराया तिरंगा, राष्ट्र की एकता-अखंडता का लिया संकल्प


80 वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने निज निवास पर फहराया तिरंगा, राष्ट्र की एकता-अखंडता का लिया संकल्प

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ ने 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने निज निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ध्वजारोहण के बाद मदन राठौड़ ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी लाखों बलिदानों और लंबे संघर्ष का परिणाम है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि में सक्रिय योगदान दे।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी देशहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।

Previous
Next

Related Posts