



जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ने और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने का आह्वान किया।