Sunday, 02 August 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का किया शुभारंभ


प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का किया शुभारंभ

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

उदयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग तभी संभव है, जब उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से सुरक्षित रखा जाए।

युवाओं को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। परिवार, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और युवाओं की सामूहिक भागीदारी से ही नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

यूथ आइकन पोस्टर का विमोचन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ यूथ आइकन पोस्टर का विमोचन भी किया। पोस्टर के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाने का आह्वान किया।

    Previous
    Next

    Related Posts