



जयपुर। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. सीपी जोशी के जन्मदिन के अवसर पर 29 जुलाई को जयपुर स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया शामिल हुए। इस अवसर परपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे।
दोनों नेताओं ने डॉ. सीपी जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की।
राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि वे ईश्वर से डॉ. सीपी जोशी के आरोग्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों ने भी उपस्थित होकर डॉ. जोशी को शुभकामनाएं दीं।