Sunday, 26 July 2026

बूथ संख्या 125 पर कार्यकर्ताओं संग भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने सुनी ‘मन की बात’


बूथ संख्या 125 पर कार्यकर्ताओं संग भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने सुनी ‘मन की बात’

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

मानसरोवर मंडल में स्थानीय नागरिकों से किया संवाद; भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना कार्यक्रम

जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर मंडल स्थित बूथ संख्या 125 पर स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया।

कार्यक्रम के बाद अजेय कुमार ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों और नवाचारकर्ताओं की प्रेरणादायी कहानियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश सह-कार्यालय प्रभारी भवानी शंकर शर्मा और आईटी प्रभारी अविनाश जोशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अभियानों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Previous
Next

Related Posts