Tuesday, 21 July 2026

क्षेत्रीय हवाई संपर्क मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य कर रही मोदी सरकार: मदन राठौड़


क्षेत्रीय हवाई संपर्क मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य कर रही मोदी सरकार: मदन राठौड़

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रश्न के जवाब में कहा संशोधित उड़ान योजना के तहत 10 वर्षों में 120 नए गंतव्य जुड़ेंगे, करीब चार करोड़ यात्रियों को मिलेगा लाभ

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने की प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्रीय हवाई संपर्क को लगातार मजबूत कर रही है। छोटे शहरों, दूरस्थ इलाकों और आकांक्षी क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार योजनाबद्ध तरीके से आधारभूत ढांचे और विमान सेवाओं का विस्तार कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 4 जुलाई 2026 को संशोधित उड़ान योजना प्रारंभ की है। इसके अंतर्गत आगामी 10 वर्षों में 120 नए असेवित और अल्पसेवित गंतव्यों को देश के हवाई नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे करीब चार करोड़ यात्रियों को बेहतर और सुलभ हवाई संपर्क का लाभ मिलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में उनके प्रश्न के उत्तर में दी। संशोधित योजना का उद्देश्य उन शहरों और क्षेत्रों तक हवाई सेवाएं पहुंचाना है, जहां वर्तमान में विमान सेवा उपलब्ध नहीं है या सीमित संख्या में उड़ानों का संचालन हो रहा है।

तीन वर्षों में शुरू हुए 204 नए आरसीएस मार्ग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि उड़ान योजना के अंतर्गत पिछले तीन वर्षों में देशभर में 204 नए क्षेत्रीय संपर्क योजना मार्ग शुरू किए गए हैं। इनमें से 150 मार्ग वर्तमान में नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

शेष मार्ग तकनीकी, परिचालन एवं अन्य व्यावहारिक कारणों से अस्थायी रूप से बंद हैं। उन्होंने कहा कि इन मार्गों को दोबारा शुरू करने के लिए केंद्र सरकार संबंधित राज्य सरकारों, कार्यान्वयन एजेंसियों और विमानन कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर लगातार प्रयास कर रही है।

राजस्थान को भी मिल रहा योजना का लाभ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क के विस्तार से राजस्थान को विशेष लाभ मिल रहा है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों और व्यापारिक केंद्रों तक बेहतर हवाई सेवाएं उपलब्ध होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

उन्होंने जोधपुर हवाई अड्डे पर हाल ही में उद्घाटित आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए टर्मिनल भवन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह राजस्थान के विमानन आधारभूत ढांचे के विस्तार की दिशा में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।

20 लाख यात्रियों को संभाल सकेगा जोधपुर टर्मिनल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राठौड़ ने बताया कि जोधपुर का नया टर्मिनल भवन करीब 23 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसे व्यस्ततम समय के दौरान दो हजार यात्रियों और प्रतिवर्ष करीब 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

नए विकसित एप्रन में एक साथ 11 एयरबस-321 और एक एटीआर-72 विमान खड़े किए जा सकेंगे। इससे उड़ानों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि जोधपुर हवाई अड्डे के विस्तार से मारवाड़ क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार, उद्योग और निवेश को नई गति मिलेगी। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होने से होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और सेवा क्षेत्र को भी लाभ होगा।

बंद मार्गों को फिर शुरू करने के प्रयास

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार केवल नए हवाई मार्गों के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न कारणों से बंद हुए मार्गों को पुनः संचालित करने की दिशा में भी सक्रिय है।

इसके लिए एयरलाइंस, राज्य सरकारों और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को कम समय में प्रमुख शहरों तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को मजबूती प्राप्त होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क का विस्तार एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इससे पर्यटन, रोजगार, व्यापार और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे तथा राजस्थान सहित पूरे देश के आर्थिक विकास को नई ऊर्जा मिलेगी।

Previous
Next

Related Posts