



अजमेर। राजस्व मंडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट शंकरलाल जाट का जन्मदिन गुरुवार को एसोसिएशन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने एडवोकेट शंकरलाल जाट को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट शंकरलाल जाट के नेतृत्व में राजस्व मंडल बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था में सहयोग और बार की गरिमा बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनके सरल, मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि जाट अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय के लिए सक्रिय रहते हैं।
समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने एडवोकेट जाट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ और मालाएं भेंट कीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बार एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई।
समारोह में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सोहनपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र सिंह राजावत और सचिव एडवोकेट मनीष पांडे उपस्थित रहे। इसके अलावा एडवोकेट रामस्वरूप कुड़ी, समीर अहमद, धर्मेंद्र टांक, करण सिंह गुर्जर, सम्राट ऊंटड़ा, शिवप्रकाश चौधरी, मंगलाराम चौधरी, हनुमान शर्मा, दिनेश कुमार साहू, मनीष छीपा, राजेश ओझा, ओमप्रकाश गुर्जर और शौकीनलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।