Monday, 13 July 2026

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर टोंक का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जून-2026 में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर कलक्टर ने 10 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया सम्मान


राजस्थान संपर्क पोर्टल पर टोंक का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जून-2026 में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर कलक्टर ने 10 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया सम्मान

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

टोंक। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर माह जून-2026 के दौरान जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टोंक जिले ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारियों और कार्मिकों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया।

जिला कलक्टर टीना डाबी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कार्मिक अन्य विभागीय अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं।

कलक्टर ने कहा कि संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों ने समर्पण, कार्यकुशलता और उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली से शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया। इसी टीम भावना और बेहतर कार्य निष्पादन के कारण टोंक जिले को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करना है। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न केवल नागरिकों का विश्वास बढ़ाता है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था को भी अधिक जवाबदेह बनाता है।

जिला कलक्टर ने आशा व्यक्त की कि सभी अधिकारी और कर्मचारी इसी प्रकार टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी टोंक जिला उत्कृष्ट प्रदर्शन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

    Previous
    Next

    Related Posts