Sunday, 12 July 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्मृति ईरानी, रहाटकर,अलका गुर्जर, आशाऔर सरोज से जनसेवा सदन में की मुलाकात


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्मृति ईरानी, रहाटकर,अलका गुर्जर, आशाऔर सरोज से जनसेवा सदन में की मुलाकात

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 12 जुलाई को जनसेवा सदन में वरिष्ठ महिला नेताओं से आत्मीय भेंट की। उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ बहनों के स्नेह, मार्गदर्शन और विश्वास ने परिषद के दिनों से लेकर भाजपा महिला मोर्चा में कार्यकर्ता जीवन और सार्वजनिक जीवन की यात्रा को निरंतर प्रेरित किया है।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अलका गुर्जर, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय तथा भाजपा की राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती आशा लकड़ा से उनकी आत्मीय भेंट हुई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन सभी वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अनेक पुरानी स्मृतियां ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि संगठन और सार्वजनिक जीवन में वरिष्ठों का मार्गदर्शन हमेशा ऊर्जा, प्रेरणा और दिशा प्रदान करता है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा का मार्ग निरंतर सीखने, अनुभव साझा करने और संगठनात्मक संस्कारों को आगे बढ़ाने से और अधिक मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ महिला नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन आगे भी इसी प्रकार मिलता रहे, यही कामना है। उन्होंने इस मुलाकात को आत्मीय, प्रेरणादायी और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

Previous
Next

Related Posts