Sunday, 12 July 2026

राज्यसभा सांसद डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट


राज्यसभा सांसद डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने 11 जुलाई को दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ।

भेंट के बाद डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन, प्रेरणादायी विचार और राष्ट्रहित के प्रति उनका स्पष्ट दृष्टिकोण सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों के प्रति और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाली रही।

डॉ. गुर्जर ने कहा कि अमित शाह का राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनहित के प्रति समर्पित दृष्टिकोण कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने इस शिष्टाचार भेंट को आत्मीय, प्रेरणादायी और मार्गदर्शनपूर्ण बताया।

    Previous
    Next

    Related Posts