Friday, 10 July 2026

49 ASP स्तर के अधिकारियों के तबादले, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट और SOG में बड़े बदलाव


49 ASP स्तर के अधिकारियों के तबादले, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट और SOG में बड़े बदलाव

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समकक्ष स्तर के अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 49 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर और पदस्थापन किया गया है। यह आदेश संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल की ओर से जारी किए गए हैं।

इस फेरबदल में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट, पुलिस मुख्यालय, एसओजी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, सीआईडी-सीबी, साइबर क्राइम, राजस्थान पुलिस अकादमी, महिला अपराध अनुसंधान सेल और अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं में नई नियुक्तियां की गई हैं।

जयपुर में कई महत्वपूर्ण बदलाव
तबादला सूची के अनुसार मनराज मीना को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सेल पश्चिम, जयपुर कमिश्नरेट लगाया गया है। विजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। लाखन सिंह मीना को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, बर्गलरी एंड थेफ्ट, जयपुर कमिश्नरेट लगाया गया है।

आलोक कुमार को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध, जयपुर कमिश्नरेट और पारसमल जैन को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व, जयपुर कमिश्नरेट लगाया गया है। राजकमल मीना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी-सीबी होमिसाइड स्क्वॉड, जयपुर और सुलेश कुमारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी-सीबी शिकायत अनुभाग, जयपुर में पदस्थापित किया गया है।

अतुल अग्रे को राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर भेजा गया है। राजेश कुमार, राकेश कुमार राजोरा और सुभाष गोदारा को एसओजी जयपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। ओमप्रकाश मीना को एटीएस मुख्यालय, जयपुर में पदस्थापित किया गया है।

नीरज पाठक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जयपुर ग्रामीण लगाया गया है। वहीं आलोक कुमार सिंघल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर-प्रथम, जयपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है। रजनीश पुनिया को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात पश्चिम, जयपुर कमिश्नरेट लगाया गया है।

जोधपुर कमिश्नरेट में भी फेरबदल
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी महत्वपूर्ण पदस्थापन किए गए हैं। प्रवीण कुमार को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम और नरेंद्र सिंह देवड़ा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व लगाया गया है। आनंद सिंह राजपुरोहित को अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, जोधपुर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। निशांत भारद्वाज को एटीएस, जोधपुर में पदस्थापित किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सौरभ तिवाड़ी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां, नारायण लाल शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, देशराज यादव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केंद्रीय भंडार, पुलिस मुख्यालय जयपुर और अमजद खान को डिप्टी कमांडेंट, पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर लगाया गया है।

उमा शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी-सीबी रेंज सेल, कोटा, सोजीलाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अभय कमांड कंट्रोल सेंटर, कोटा और मंजीत सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सेल, उदयपुर में पदस्थापित किया गया है।

प्रवेंद्र सिंह महला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, साइबर क्राइम, पुलिस मुख्यालय जयपुर, मोहेश चौधरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, सिविल राइट्स, पुलिस मुख्यालय जयपुर और लोकेंद्र दादरवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विभागीय जांच प्रकोष्ठ, पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है।

जिलों में भी ASP बदले गए
तबादला सूची में वीरेंद्र सिंह राठौड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण, ओमप्रकाश चौधरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, मुकुल शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयपुर ग्रामीण, गजेंद्र सिंह जोधा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ और जयदेव सिहाग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ लगाया गया है।

राजेश आर्य को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा, अंजुम कायल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा, अंजना सुखवाल को पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र उदयपुर, रजत विश्नोई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरवाड़ा, हिम्मत सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली, डॉ. प्रेरणा शेखावत को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैर और सुरेश कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उच्चैन लगाया गया है।

इसके अलावा खान मोहम्मद को पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र अजमेर, मुकेश चावड़ा को त्वरित अनुसंधान सेल जैसलमेर, भरतराज को लीगल सेल जोधपुर, कमल कुमार जांगिड़ को त्वरित अनुसंधान सेल कोटा शहर, नीलकमल मीना को लीव रिजर्व, सिविल राइट्स, पुलिस मुख्यालय जयपुर और रोशनलाल पटेल को डिप्टी कमांडेंट, महाराणा प्रताप बटालियन आरएसी प्रतापगढ़ में पदस्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री सतर्कता में समीर दुबे
एडिशनल एसपी समीर कुमार दुबे को मुख्यमंत्री सतर्कता में लगाया गया है। वे पहले जयपुर ट्रैफिक में सेवाएं दे रहे थे। इसे महत्वपूर्ण पदस्थापन माना जा रहा है। माधुरी वर्मा को कमांडेंट, पीटीएस खैरवाड़ा, उदयपुर लगाया गया है।

दो अधिकारियों के पुराने तबादले निरस्त
गृह विभाग ने 7 मई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश में दो अधिकारियों के तबादले भी निरस्त किए हैं। इनमें चांदमल का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विभागीय जांच प्रकोष्ठ, पुलिस मुख्यालय जयपुर में किया गया तबादला निरस्त किया गया है। इसी तरह राजेश कुमार गुप्ता का अतिरिक्त उपायुक्त पूर्व, जयपुर कमिश्नरेट के पद पर किया गया तबादला भी निरस्त कर दिया गया है।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण और पदस्थापन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस फेरबदल को पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न शाखाओं में कार्यकुशलता बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts