Thursday, 09 July 2026

राजस्थान पत्रकार परिषद की प्रदेश इकाई की ओर से अच्छी बारिश और स्वास्थ्य की कामना के लिए मानसरोवर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ 11 जुलाई को


राजस्थान पत्रकार परिषद की प्रदेश इकाई की ओर से अच्छी बारिश और स्वास्थ्य की कामना के लिए मानसरोवर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ 11 जुलाई को

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान पत्रकार परिषद की प्रदेश इकाई की ओर से जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान प्रदेश में अच्छी बारिश, खुशहाली तथा पत्रकारों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगल कामना को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

परिषद की ओर से आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पत्रकार समाज से जुड़े अधिकतम लोगों को इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रोहित कुमार सोनी और प्रदेश महासचिव रमेश यादव ने बताया कि पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ 11 जुलाई 2026, शनिवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम के अनुसार महायज्ञ की शुरुआत सुबह 10:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष आहुतियों के साथ होगी।

विद्वान पंडितों के सानिध्य में पांच कुंडों पर मुख्य यजमान और पत्रकार समाज के प्रतिनिधि आहुतियां देंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे महायज्ञ की मुख्य पूर्णाहुति संपन्न होगी।

महायज्ञ का आयोजन मानसरोवर स्थित गायत्री वेदना निवारण केन्द्र, बिजली घर के पास, किरण पथ, मानसरोवर, जयपुर में किया जाएगा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं और पत्रकार समाज के प्रतिनिधियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्रदेश महासचिव रमेश यादव ने बताया कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना, प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना करना और संपूर्ण समाज के आरोग्य व कल्याण के लिए प्रार्थना करना है।

राजस्थान पत्रकार परिषद ने पत्रकार जगत से जुड़े सभी साथियों से समय पर पहुंचकर महायज्ञ में भाग लेने और धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

Previous
Next

Related Posts