Thursday, 09 July 2026

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बाढ़ से 3 हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बहे, प्रशासन ने जारी की चेतावनी


महाराष्ट्र के रायगढ़ में बाढ़ से 3 हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बहे, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश और बाढ़ के बाद बड़ा हादसा सामने आया है। पनवेल स्थित LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी घुसने से करीब 3 हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। घटना के बाद प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण पातालगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसी दौरान बाढ़ का पानी पनवेल के LPG बॉटलिंग प्लांट परिसर में घुस गया। पानी के तेज बहाव में बड़ी संख्या में LPG सिलेंडर बहकर नदी में चले गए।

घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें सतर्क हो गई हैं। नदी किनारे बसे गांवों और आसपास के इलाकों में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी को कहीं LPG सिलेंडर दिखाई दे तो उसे छुएं नहीं और घर ले जाने का प्रयास बिल्कुल न करें।

अधिकारियों ने कहा कि बहकर आए सिलेंडर सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक हो सकते हैं। ऐसे में आमजन तुरंत नजदीकी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस या आपदा प्रबंधन टीम को सूचना दें। सिलेंडरों की बरामदगी और सुरक्षा जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बारिश और बाढ़ के कारण क्षेत्र में पहले से ही जनजीवन प्रभावित है। ऐसे में LPG सिलेंडरों के बहने की घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। संबंधित एजेंसियां नदी और आसपास के इलाकों में निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।

    Previous
    Next

    Related Posts