Wednesday, 08 July 2026

भास्कर एन्क्लेव-II में श्री भास्करेश्वर महादेव मंदिर का 13 वां स्थापना दिवस मनाया धूमधाम से, निःशुल्क लगाया बीपी और शुगर जांच शिविर


भास्कर एन्क्लेव-II में श्री भास्करेश्वर महादेव मंदिर का 13 वां स्थापना दिवस मनाया धूमधाम से, निःशुल्क लगाया बीपी और शुगर जांच शिविर

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी के पास स्थित भास्कर एन्क्लेव-II कॉलोनी में श्री भास्करेश्वर महादेव मंदिर का 13वां स्थापना दिवस भक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि शेखावाटी के विद्वान पंडित कमल शास्त्री और उनकी टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुबह 11:30 बजे से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद श्रृंगार झांकी और भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

मंदिर प्रांगण में मणिपाल हॉस्पिटल के ओम सिंह शेखावत के सहयोग से निःशुल्क बीपी और शुगर जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में श्रद्धालुओं और कॉलोनीवासियों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शाम 7:30 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें करीब एक हजार लोगों ने महाप्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान कॉलोनीवासियों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें कमलेश जैन, सूर्य प्रकाश घिया, जगदीश मिश्रा, अजय सिंह, अजीतपाल सिंह, मोहन शर्मा, देवेंद्र जोशी, गोपाल सिंह राजावत और सतीश भार्गव का विशेष सहयोग रहा।

महिला मंडल से सुनीता सिंह, संध्या मिश्रा, रेखा सोनी और सरोज शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं युवा टीम के नीरज टेलर, निरंजन कुमार, टिंकू बन्ना, मनीष शर्मा, संजय बाहेती, अमन शर्मा और बॉबी शर्मा ने व्यवस्थाओं में अहम योगदान दिया। समिति की ओर से सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं और कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

श्री भास्करेश्वर महादेव मंदिर का 13 वां स्थापना दिवस भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और धार्मिक कार्यक्रम, निःशुल्क बीपी और शुगर जांच शिविर
श्री भास्करेश्वर महादेव मंदिर का 13 वां स्थापना दिवस भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और धार्मिक कार्यक्रम, निःशुल्क बीपी और शुगर जांच शिविर
Previous
Next

Related Posts