



जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने 7 जुलाई को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर “मामा की थड़ी” पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्कियों के बीच आत्मीय संवाद किया। यह संवाद अनौपचारिक, सहज और पारिवारिक माहौल में हुआ।
इस दौरान अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं के अनुभव, सुझाव और विचारों को गंभीरता से सुना। साथ ही संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं ने भी संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय अनुभवों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव साझा किए। अजेय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं और उनके अनुभव संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाते हैं।
“मामा की थड़ी” पर हुआ यह संवाद कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा। सहज और आत्मीय वातावरण में हुए इस कार्यक्रम से संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संबंध और अधिक मजबूत हुए। साथ ही कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।