



जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अपने जन्मदिवस के अवसर पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहे। उन्होंने पचपदरा पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आयोजन को सफल बनाने के लिए विस्तार से रणनीति तैयार की। उनकी अनुपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न मोर्चों की ओर से जयपुर में सेवा कार्य आयोजित किए गए।

भाजपा मीडिया विभाग ने एसएमएस अस्पताल में फल बांटे, ओबीसी मोर्चा ने शरबत वितरण किया और गौशाला में की गौसेवा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ का जन्मदिवस सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से एसएमएस अस्पताल परिसर में फल वितरित किए गए। वहीं भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से राहगीरों को शीतल शरबत पिलाया गया। इसके अलावा दुर्गापुरा स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा, लड्डू और रोटी खिलाकर गौसेवा की गई।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा की ओर से शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अलका गुर्जर और ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को शरबत पिलाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर भाजपा मीडिया विभाग द्वारा एसएमएस अस्पताल परिसर में फल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि “सेवा ही संगठन” की भावना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है। इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिवस सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया।
वशिष्ठ ने कहा कि मदन राठौड़ का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिवस पर जरूरतमंदों की सेवा करते हुए फल वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा मीडिया विभाग की टीम और कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि मदन राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान गौ सेवा संघ, दुर्गापुरा जयपुर द्वारा संचालित गौशाला में गौसेवा की गई। इस दौरान गायों को हरा चारा, लड्डू और रोटी खिलाई गई। कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष सरिता गैना, प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह, भाजपा नेता प्रो. विक्रम सिंह गुर्जर, शैलेश शर्मा, श्रीकिशन शर्मा और सुनील पाराशर उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, प्रदेश मंत्री अजीत मांडण, सीताराम पोसवाल, नारायण मीणा, डॉ. अपूर्वा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, कार्यालय मंत्री मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर गुर्जर, भंवरलाल जांगिड़, संजय जायसवाल, उपाध्यक्ष चेतन कुमावत, शिव देशवाल, मोर्चा पदाधिकारी बद्री सामरिया, भवानी सिंह चारण और विजेंद्र चौधरी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा, संगठन और जनसमर्पण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सेवा गतिविधियों में भाग लेते हुए मदन राठौड़ के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।