



राज्यसभा सदस्य बनने के बाद लोकभवन में राज्यपाल से पहली औपचारिक भेंट, बागडे ने दी शुभकामनाएं
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राज्यसभा सदस्य श्रीमती अलका गुर्जर ने गुरुवार को लोकभवन पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद राज्यपाल से उनकी यह पहली औपचारिक भेंट थी।
मुलाकात के दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने श्रीमती अलका गुर्जर को राज्यसभा सदस्य बनने पर बधाई दी और उनके सफल संसदीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने जनसेवा और लोकतांत्रिक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।
श्रीमती अलका गुर्जर ने राज्यपाल से भेंट के दौरान उनका आभार व्यक्त किया। लोकभवन में हुई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।