Thursday, 02 July 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सादगी से मना रहे हैं जन्मदिन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सादगी से मना रहे हैं जन्मदिन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सदस्य डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने दी शुभकामनाएं, पदाधिकारियों ने निवास पर पहुंचकर किया अभिनंदन

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिन मनाया। सिविल लाइन स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं साझा कीं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सदस्य डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मदन राठौड़ को शुभकामनाएं दीं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और श्रवण बागड़ी, महामंत्री भूपेंद्र सैनी सहित कई पदाधिकारी उनके निवास पर पहुंचे और मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने मदन राठौड़ के संगठनात्मक नेतृत्व और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान की सराहना की। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन का आयोजन सादगी और आत्मीयता के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।


Previous
Next

Related Posts