Thursday, 02 July 2026

पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने देव दर्शन कर मनाया जन्मदिन, गौसेवा और पौध वितरण से दिया सेवा का संदेश, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं


पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने देव दर्शन कर मनाया जन्मदिन, गौसेवा और पौध वितरण से दिया सेवा का संदेश, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से की दिन की शुरुआत, धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर। पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने बुधवार को अपने जन्मदिवस के अवसर पर धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर दिन की शुरुआत की। उन्होंने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने गौसेवा और पौध वितरण के माध्यम से सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

रामचरण बोहरा ने प्रातः सबसे पहले जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे खोले के हनुमानजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर स्थित गौशाला में उन्होंने गायों को चारा खिलाकर गौसेवा की और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

इसके पश्चात पूर्व सांसद रामचरण बोहरा गोविंद देवजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन कर जनकल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं और आमजन को पौधों का वितरण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रमों के क्रम में रामचरण बोहरा ने गोपीनाथजी मंदिर और ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सभी धार्मिक स्थलों पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

धार्मिक कार्यक्रमों के बाद रामचरण बोहरा अपने निवास स्थान पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे।

आगंतुकों ने रामचरण बोहरा का पुष्पगुच्छ भेंट कर और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में धार्मिक आस्था, सेवा और जनसंपर्क का विशेष समन्वय देखने को मिला।

    Previous
    Next

    Related Posts