



सीकर। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीकर स्थित आवास पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की माताजी और परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से आत्मीय भेंट कर कुशलक्षेम जानी।
मुलाकात के दौरान विधायक हाकम अली खां, अमित चाचाण और सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं की इस मुलाकात को संगठनात्मक और आत्मीय संवाद के रूप में देखा जा रहा है।
इस दौरान नेताओं ने स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की। सीकर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का स्वागत किया।
