Tuesday, 30 June 2026

राजस्थान से राज्यसभा सदस्य डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने ली शपथ, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान से राज्यसभा सदस्य डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने ली शपथ, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दी शुभकामनाएं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

दिल्ली। राजस्थान से निर्विरोध निर्वाचित राज्यसभा सदस्य डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई और शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अलका सिंह गुर्जर के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद राजस्थान से उच्च सदन में प्रतिनिधित्व को नई मजबूती मिली है। शपथ ग्रहण के दौरान संसदीय परंपराओं के अनुसार औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई।

डॉ. अलका सिंह गुर्जर राजस्थान से निर्विरोध निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुंची हैं। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने प्रदेश और देशहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संसद में राज्यसभा सदस्य के रूप में डॉ अलका सिंह गुर्जर ने शपथ ग्रहण के पश्चात् परिजनों के साथ माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी से आत्मीय भेंट
संसद में राज्यसभा सदस्य के रूप में डॉ अलका सिंह गुर्जर ने शपथ ग्रहण के पश्चात् परिजनों के साथ माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी से आत्मीय भेंट
Previous
Next

Related Posts