Monday, 29 June 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीजीपी राजीव शर्मा के पिता के निधन पर जताया शोक, नोएडा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीजीपी राजीव शर्मा के पिता के निधन पर जताया शोक, नोएडा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नोएडा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव शर्मा के पूज्य पिताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री 29 जून को नोएडा स्थित उनके निवास पहुंचे और दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि माता-पिता का साया जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होता है और उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं।

Previous
Next

Related Posts