Saturday, 27 June 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा को भेंट की विकास यात्रा पर आधारित पुस्तिकाएं


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा को भेंट की विकास यात्रा पर आधारित पुस्तिकाएं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ से वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा ने 27 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच संगठन, जनहितकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित अभियान ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ के तहत प्रकाशित पुस्तिकाए वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा को भेंट की।

इन पुस्तिकाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन के प्रयासों और विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है। भाजपा की ओर से इस अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं संचालित की गईं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।

वरिष्ठ पत्रकार श्यामसुंदर शर्मा ने पुस्तिका प्राप्त करते हुए अभियान और विकास यात्रा से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई इस मुलाकात को संगठन की उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts