



इंदौर। अखिल भारतीय खंडेलवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2026 का आयोजन 27 और 28 जून को इंदौर में किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने परिवारों की सहमति और सामाजिक परंपराओं के अनुरूप जीवनसाथी के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें। आयोजकों के अनुसार, संस्कार और परंपराओं का संगम ही सुखी वैवाहिक जीवन का आधार है, इसी भावना के साथ यह सामाजिक महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है।
यह आयोजन अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, जयपुर, खंडेलवाल समाज इंदौर, संत सुंदरदासजी पारमार्थिक ट्रस्ट और संस्कृति वुमन्स क्लब इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में होगा। सम्मेलन लायन्स डेन, 207, जावरा कम्पाउंड, एम.वाय. हॉस्पिटल के सामने, इंदौर में प्रातः से सायं तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता तुंगा वाले होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति, वरिष्ठ समाजसेवी एवं रुचि रियलिटी ग्रुप इंदौर के मनीष शाहरा करेंगे। प्रमुख अतिथि के रूप में भाजपा मध्यप्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा और प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश टटार शामिल होंगे। विशेष अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक इंदौर-3 गोलू शुक्ला उपस्थित रहेंगे।
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने बताया कि सम्मेलन के अवसर पर भव्य “परिणय बंधन” स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। इस स्मारिका में समाज के युवक-युवतियों की जानकारी और सम्मेलन से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण शामिल किए जाएंगे।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शक मंडल, आयोजन समिति और समाज के वरिष्ठजन लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में प्रथम पूज्य भगवान गणेश को निमंत्रण देकर निर्विघ्न और सफल आयोजन की कामना की। इस दौरान पूजा-अर्चना कर समाज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।
सम्मेलन के मार्गदर्शक के रूप में रमेश गुप्ता और दिनेश कूलवाल की भूमिका रहेगी। आयोजन की प्रमुख जिम्मेदारी संस्कृति वुमन्स क्लब इंदौर की अध्यक्ष संगीता कूलवाल निभा रही हैं। विशिष्ट सहयोगी के रूप में सुनील माली खंडेलवाल का सहयोग रहेगा।
आयोजन समिति में दिनेश कूलवाल, केशव चंद्र खंडेलवाल, सुनील सी.ए., राजेश खंडेलवाल, सुनील माली, संगीता कूलवाल, सुनीता राजोरिया, उषा कूलवाल, नेहा कूलवाल, मीनाक्षी तांबी और सुनीता कूलवाल सहित कई समाजजन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पंजीकरण के लिए दिनेश कूलवाल, संगीता कूलवाल और शुभांगी भूखमारिया से संपर्क किया जा सकता है।
सम्मेलन में देशव्यापी सहयोगी नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न राज्यों और शहरों से समाजजन भाग लेंगे। अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों के माध्यम से भी आवेदन फॉर्म जमा किए जा सकते हैं। सहयोगी गण में राजेश डंगायच, रमेश गुप्ता, राकेश रावत, मोनिका कूलवाल, सुनील माली, ब्रजेश खंडेलवाल, नरेन्द्र टोडवाल, राजेन्द्र खंडेलवाल, मनीष खंडेलवाल, कैलाश रावत, लक्ष्मीनारायण खंडेलवाल, अशोक वैद्य, पुष्पेन्द्र मेहता, आशीष मेहता, चंद्रप्रकाश फरसोईया, अशोक मेठी, अशोक मामोडिया, विनोद, हेमंत, मुकेश पाटोदिया, दीपक खंडेलवाल, पूजा खंडेलवाल, सुनील नानेरिया, निर्भय खंडेलवाल और संतोष तंबोलिया सहित अनेक समाजजन सहयोग देंगे।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शुभांगी भूखमारिया, उषा कूलवाल, नेहा पाटोदिया, ममता राजू रे, संगीता तांबी, नीलू खंडेलवाल, कृति खंडेलवाल, सुनीता राजू रे, शशि मेहरवाल, सुनीता गुप्ता, सारिका खंडेलवाल और राजेश भूखमारिया अपनी सेवाएं देंगे।
सम्मेलन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आयोजन समिति ने कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों से आवेदन फॉर्म पूर्ण और स्पष्ट शब्दों में भरने का आग्रह किया गया है। प्रत्याशी के दो रंगीन फोटो के पीछे नाम लिखकर उन्हें फॉर्म के साथ पिन से लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
आयोजन समिति ने अभिभावकों से अपील की है कि संबंध तय करने से पहले सभी जानकारियों की स्वयं जांच और तसल्ली अवश्य कर लें। संस्कृति वुमन्स क्लब इंदौर और समस्त आयोजन समिति ने समाजजन से मिलकर इस सामाजिक महाकुंभ को सफल बनाने और युवाओं के सुखद भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने का आह्वान किया है।
सीएआईटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के कार्यालय मंत्री राम किशोर खूँटेटा, कोषाध्यक्ष गंगा राम खंडेलवाल, राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद फरसोईया और महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा सहित अनेक पदाधिकारियों ने सम्मेलन के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश सहित कई राज्यों तथा कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई, राजनंदगांव और अन्य प्रमुख शहरों से पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और आजीवन सदस्यों ने आयोजन समिति को सफल सम्मेलन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
