Wednesday, 24 June 2026

राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने 34 सब-इंस्पेक्टर्स के तबादले किए, गृह जिला नीति के तहत बदले पदस्थापन


राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने 34 सब-इंस्पेक्टर्स के तबादले किए, गृह जिला नीति के तहत बदले पदस्थापन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को 34 सब-इंस्पेक्टर्स के तबादला आदेश जारी किए। महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय डीआईजी राहुल कोटोकी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार गृह जिले में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर्स को निर्धारित नीति के तहत अन्य स्थानों पर ट्रांसफर किया गया है।

आदेशों के अनुसार जोधपुर कमिश्नरेट में कार्यरत 8 सब-इंस्पेक्टर्स को प्रशासनिक आधार पर जोधपुर रेंज में स्थानांतरित किया गया है। वहीं एक सब-इंस्पेक्टर को सेवानिवृत्ति में दो साल से कम समय शेष होने के कारण जोधपुर कमिश्नरेट में नॉन-फील्ड पद पर लगाया गया है।

जयपुर कमिश्नरेट में कार्यरत कई सब-इंस्पेक्टर्स को प्रशासनिक आधार पर सीआईडी-सीबी और सिविल राइट्स में स्थानांतरित किया गया है। इनमें अर्जुन लाल, बाबूलाल, दिलीप सिंह, रज्जाक अहमद और रामेश्वर लाल सहित कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

तबादला सूची में जयपुर कमिश्नरेट से कुछ सब-इंस्पेक्टर्स को अजमेर रेंज और जयपुर रेंज में भी भेजा गया है। ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह और रामकिशोर को अजमेर रेंज में पदस्थापित किया गया है, जबकि सरदारमल को जयपुर रेंज में लगाया गया है।

आदेश में उन अधिकारियों को भी राहत दी गई है, जिन्हें सेवानिवृत्त होने में दो साल से कम समय शेष है। ऐसे कई सब-इंस्पेक्टर्स को जयपुर कमिश्नरेट में नॉन-फील्ड पदों पर पदस्थापित किया गया है। इनमें कमलेश कुमारी, शारदा देवी, अब्दुल सलीम, भैरूराम, गोपाल लाल, साबिर खान और गीता देवी शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार ये तबादले गृह जिला नीति और प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी तबादला सूची को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। गृह जिले में पदस्थापन और फील्ड पोस्टिंग से जुड़े नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं।

Previous
Next

Related Posts