Wednesday, 24 June 2026

मां भगवती फाउंडेशन ने तीसरे स्थापना दिवस पर अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में लगवाई सीमेंट की बेंचें


मां भगवती फाउंडेशन ने तीसरे स्थापना दिवस पर अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में लगवाई सीमेंट की बेंचें

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर। मां भगवती फाउंडेशन की ओर से संस्था के दो वर्ष पूर्ण होने और तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा कार्यों की श्रृंखला में नई पहल की गई। फाउंडेशन द्वारा अंबिकेश्वर महादेव मंदिर, सेंट स्टीफन स्कूल रोड पर श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए सीमेंट की बेंचें लगवाई गईं।

फाउंडेशन के संस्थापक महेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि संस्था लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रही है। इसी क्रम में मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं, वरिष्ठ नागरिकों और आमजन को बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीमेंट की बेंचें लगवाई गई हैं।

इस अवसर पर मंदिर के मुख्य संरक्षक एडवोकेट भोमराज गुर्जर ने मां भगवती फाउंडेशन के संस्थापक महेंद्र कुमार जोशी और दीन-दुखी दिव्यांग सेवा संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ. नासिर मोहम्मद मदनी का स्वागत किया। वहीं श्रीमती रेखा ओझा ने मां भगवती फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती भगवती देवी और सदस्य कविता चौहान का स्वागत किया।

मंदिर के सचिव डी.एल. वर्मा ने गौरव जोशी, मुकेश मौर्य और चंद्रप्रकाश खत्री का स्वागत किया। इसी क्रम में सुनीता टांक ने श्रीमती ललिता जोशी का स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

डॉ. नासिर मोहम्मद मदनी ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम, जरूरतमंद व्यक्तियों को मासिक राशन सामग्री वितरण, भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए सीमेंट की पानी की टंकियां और मिट्टी के परिंडे लगाने जैसे कार्य किए गए हैं।

इसके अलावा “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया और शहर में जरूरतमंद लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए प्याऊ भी लगवाई गई। संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग, पशु-पक्षियों और पर्यावरण की सेवा के लिए निरंतर कार्य करना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मां भगवती फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की और कहा कि मंदिर परिसर में लगाई गई बेंचों से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। संस्था ने आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Previous
Next

Related Posts