Sunday, 21 June 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां अम्बाजी शक्ति पीठ में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां अम्बाजी शक्ति पीठ में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को गुजरात के बनासकांठा स्थित प्रसिद्ध मां अम्बाजी शक्ति पीठ में दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

अम्बाजी शक्ति पीठ पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां अम्बे के दर्शन किए और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति पीठों की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा जनमानस को आस्था, ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करती है।

इस अवसर पर शक्तिपीठ प्रबंधन की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया गया। मंदिर प्रबंधन ने उन्हें मां अम्बे की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस सम्मान के लिए प्रबंधन का आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद मदन राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के दर्शन कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया।

Previous
Next

Related Posts