Sunday, 21 June 2026

एसएमएस स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवाकिया सामूहिक योगाभ्यास


एसएमएस स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवाकिया सामूहिक योगाभ्यास

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में योग साधक, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, पुलिसकर्मी, होमगार्ड जवान, एनसीसी कैडेट, विद्यार्थी और आमजन शामिल हुए। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चले इस कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

एसएमएस स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सदस्य अल्का गुर्जर, उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री प्रेमचंद बैरवा और जयपुर की निवर्तमान महापौर सौम्या गुर्जर मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ शरीर व शांत मन के लिए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर जोर दिया गया।

जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसएमएस स्टेडियम के साथ-साथ अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट, जलमहल और आमेर फोर्ट पर भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन स्थानों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और योग के प्रति उत्साह दिखाया।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थी, योग साधक, विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी, पुलिसकर्मी, होमगार्ड, एनसीसी और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हुए। आयोजकों की ओर से सभी प्रमुख स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

योग दिवस के कार्यक्रमों के माध्यम से जयपुर में स्वस्थ जीवन, अनुशासन और मानसिक संतुलन का संदेश दिया गया। सामूहिक योगाभ्यास में लोगों की भागीदारी ने यह दिखाया कि योग अब केवल व्यक्तिगत अभ्यास नहीं, बल्कि समाज को स्वास्थ्य और सकारात्मकता से जोड़ने वाला जनआंदोलन बन चुका है।

Previous
Next

Related Posts